Friday, 20 January 2017

L N C T सबसे महान

बस बहुत हो चूका यह,वह सब
दिल ने ये कहा कुछ नया करूँ
किस्से कुछ अपने कॉलेज के
सब सामने आपके बयां करूँ


कुछ बुद्धजीवियों ने सोचा,
शिक्षा विस्तार बढ़ाने को
एक सुन्दर सा कॉलेज खोलें
इंजीनियरिंग पढ़ाने को


तन-मन-धन और परिश्रम से
इस कॉलेज का निर्माण हुआ
L N C T चार अक्षर से
इस कॉलेज का यह नाम हुआ


विद्वान् अनुभवी शिक्षक और
है शिक्षिकाओं की कमी नहीं
उनके इस प्रेम समर्पण से
कॉलेज है अब तक थमी रही


छात्रों का क्या गुणगान करूँ
हर छात्र यहाँ के अच्छे हैं
थोड़ी सी शरारत करते हैं
पर दिल तो सभी के सच्चे हैं


छात्राओं की भी बात करूँ
सब लोग यहाँ हैं शीलवान
दिन रात परिश्रम करती हैं
पर नहीं किसी में है अभिमान


सर्वोत्तम शिक्षण शैली से
शिक्षक छात्रों को पढ़ाते हैं
दे कर उत्कृष्ट प्रदर्शन वो
कॉलेज का मान बढ़ाते हैं


कॉलेज के जो प्राचार्य हैं जो
हमें ज्ञान की बातें कहते हैं
कॉलेज को विकसित करने में
दिन रात समर्पित रहते हैं


पाकर शिक्षा इस कॉलेज से
जो छात्र कहीं भी जाते हैं
बस अपनी जीत का ही झंडा
हर वक़्त वहाँ फहराते हैं


है प्यारा सा मेरा कॉलेज
करता हूँ मैं जिस पर अभिमान
दिल बार-बार ये कहता है
L N C T सबसे महान

No comments:

Post a Comment