ग़म का मारा हूँ मैं कहने से सिहर जाता हूँ
होके तुझसे जुदा इक पल में मैं मर जाता हूँ
इतना आसाँ तो नहीं भूलना यूँ सबको
तेरी यादों की चरागों में ही जल जाता हूँ
ढूंढता तुझको फिरूँ आज यहाँ कल मैं वहां
होके बदनाम तेरी बस्ती से अब जाता हूँ
बातें करनी है ज़ुबां साथ अब नहीं देता
चंद ग़ज़लों से मैं बातें वही कह जाता हूँ
अज़नबी बन गया,अपने ही शहर में ‘कुंदन’
लोग कहते मुझे पागल,मैं जिधर जाता हूँ
No comments:
Post a Comment