Thursday, 19 January 2017

सह के हर ग़म वो जो खामोश चले जाते हैं

सह के हर ग़म वो जो खामोश चले जाते हैं
बाद मरने के हमें याद बहुत आते हैं


मुस्कुराते हुए होठों से ना ग़म है ज़ाहिर
ग़र कभी तनहा हो,तो अश्क निकल आते हैं


लोग कहते जिसे अपना वो महज धोखा है
जाने हर बार ये धोखे में क्यों पड़ जाते हैं


हैं जो क़ातिल मेरे अरमान,मेरी खुशियों के
वो ज़नाजे पे मेरे फूल चढ़ा जाते हैं


जीते जी हो ना सके दिल के मेरे वो करीब,
आज मैय्यत पे मेरी अश्क बहा जाते हैं

No comments:

Post a Comment