Wednesday, 25 January 2017

मेरी आँखों ने मेरी जान को जाते देखा


मेरी आँखों ने मेरी जान को जाते देखा
आज गुज़रे हुए हर वक़्त को आते देखा


बाद मुद्दत के मेरी यार से नजरें थी मिलीं
चंद मुस्कान से अश्कों को छिपाते देखा


जिसने ठुकराया मोहब्बत को मेरे इस दिल को
उनको राह-ए-वफ़ा में ठोकरें खाते देखा


लूट कर खुशियाँ जो गैरों की,हँसा करते थे
आज खुशियों को अपने घर की,लुटाते देखा


उस सितमगर के सितम का ही ये अंजाम हुआ
आज नज़रों ने बेज़ुबान को गाते देखा

No comments:

Post a Comment