Tuesday, 17 January 2017

गैरों के किसी बात पे जाया नहीं करते

गैरों के किसी बात पे जाया नहीं करते
हर बात पर यूँ अश्क बहाया नहीं करते

जो पल हैं ज़िन्दगी के वो हँस कर गुज़ारिए
गुज़रे हुए ये पल कभी आया नहीं करते

छोटे-बड़े सभी हैं औलाद ख़ुदा के
अपने लिए अपनों को सताया नहीं करते

खुशियाँ मनानी है तो दिए जलाइयॆ
छोटे से किसी घर को जलाया नहीं करते

लगते यहाँ अपने हैं सब,अपना नहीं कोई
हर एक को हर बात बताया नहीं करते

न बाँट सका दर्द है कोई भी किसी का
ग़ैरों को अपना ज़ख्म दिखाया नहीं करते

कीजै मदद सभी की कहता है ये ‘कुंदन’
एहसान जो किया वो जताया नहीं करते

No comments:

Post a Comment